Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मसूरी से से वापस लौट रहे छात्रों की स्कूटी गहरी खाई में गिरने से हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

मसूरी से से वापस लौट रहे छात्रों की स्कूटी गहरी खाई में गिरने से हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

By on October 8, 2024 0 529 Views

मसूरी से से वापस लौट रहे छात्रों की स्कूटी गहरी खाई में गिरने से एक की मौत दूसरा दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हुआ। देहरादून के छात्र घूमने के लिए मसूरी गए थे. इस दौरान छात्रों की स्कूटी अनियंत्रित होकर भदराज मंदिर रोड पर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक छात्र की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है.
हादसा सोमवार का है. मिली जानकारी के अनुसार शहवाज (19) पुत्र नसीबुद्दीन और शिफाॅन (19) पुत्र सत्तार निवासी भुड्डी नयागांव घूमने के लिए मसूरी गए थे. इस दौरान छात्रों की स्कूटी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर गहरी खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला.

छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाने के दौरान शिफाॅन की मौत हो गई. जबकि शहवाज की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों छात्र उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में B.B.A और LAW की पढ़ाई कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों हादसे की सूचना छात्रों के परिजनों को दे दी है. इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.