October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कैबिनेट बैठक में लाये जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के ये दो बड़े प्रस्ताव, जल्द हो सकता है फैसला

कैबिनेट बैठक में लाये जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के ये दो बड़े प्रस्ताव, जल्द हो सकता है फैसला

By on December 21, 2023 0 987 Views

देहरादून: उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस को लेकर सरकार आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है. जानकार बताते हैं कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के दो बेहद महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाये जा सकते हैं. इसमें एक तरफ अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस वाले मरीजों को शत प्रतिशत राहत दिए जाने की तैयारी है, वहीं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात कर्मचारियो को भी स्थाई नियुक्ति देने पर भी प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है.

खबर है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार की जा चुके हैं. इसमें एक प्रस्ताव डायलिसिस के मरीजों के पूरी तरह फ्री इलाज से जुड़ा है. जानकार बताते हैं कि अभी अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस के लिए 50% की ही रहता मरीजों को दी जाती है, लेकिन अब नए प्रस्ताव के बाद मरीजों को शत प्रतिशत राहत मिलेगी.

दूसरा मामला श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है. यहां करीब 142 कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति देने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा सकता है. दरअसल, सरकार 5 साल में संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने के तहत पूर्व में कई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति दी गई थी. जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के यह कर्मचारी छूट गए थे. ऐसे में अब इन कर्मचारियों को लेकर वन टाइम सेटलमेंट के तहत इन्हें स्थाई नियुक्ति देने की तैयारी है. इसमें 32 लैब टेक्नीशियन, 60 स्टाफ नर्स और 50 मिनिस्टीरियल कर्मियों के तौर पर कर्मचारी काम कर रहे हैं.

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को होनी है. इसके लिए तमाम विभाग अपने प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं. इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के भी कई प्रस्ताव इस कैबिनेट की बैठक में आने की संभावना है. जिसमें से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और अटल आयुष्मान योजना से जुड़े हुए हैं.