October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • यहाँ हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फबारी के बीच, अर्धनग्न साधु कर रहे तपस्या, VIDEO देख रज़ाई मे घुस जाएंगे आप

यहाँ हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फबारी के बीच, अर्धनग्न साधु कर रहे तपस्या, VIDEO देख रज़ाई मे घुस जाएंगे आप

By on January 11, 2023 0 391 Views

रुद्रप्रयाग: बर्फबारी में जहां लोग घरों में दुबक जाते हैं। ठंड से बचने के लिए मोटे-मोटे कपड़ने पहनते हैं, वहीं केदारनाथ की जबरदस्त ठंड में दो साधु इन सब बातों से अंजान ध्यान में डूबे हुए हैं। साधु के चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। साथ ही आसमान से भी बर्फ गिर रही है। बावजूद इसके, उनपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बर्फबारी में जहां लोग घरों में दुबक जाते हैं। ठंड से बचने के लिए मोटे-मोटे कपड़ने पहनते हैं, वहीं केदारनाथ की जबरदस्त ठंड में दो साधु इन सब बातों से अंजान ध्यान में डूबे हुए हैं। साधु के चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। साथ ही आसमान से भी बर्फ गिर रही है। बावजूद इसके, उनपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

साधना में लीन दिखे तपस्वी

माइनस डिग्री के तापमान में भी साधु जिस लगन से ध्यान लगाए बैठे हैं, वो वाकई में किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा। ईश्वर के प्रति इन साधुओं की आस्था का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

 

दोनों का मजबूत विश्वास दे रहा प्रेरणा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ की सफेद चादर के बीच दो साधु नंगे बदन में बैठे हैं। ये दोनों बाबा शिव के ध्यान में इस कदर खोए हुए हैं कि उन्हें ठंड का कोई अहसास ही नहीं हो रहा। दोनों का विश्वास भी इतना मजबूत लग रहा कि वे अपने आस-पास हो रही कड़ाके की ठंड से बेफिक्र लग रहे हैं और बस अपने ध्यान में ही खोए हुए हैं।

‘इसी का नाम है भक्ति’

ऐसा लग रहा मानो इस कड़ी आस्था और भक्ति से उनकी आत्मा में गर्माहट आ गई है। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा हुआ है कि शून्य से कम तापमान पर, रात्रि 3 बजे केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बीच परमपति शिव की आराधना में लीन साधु जन जी के दुर्लभ दर्शन। इसी का नाम है भक्ति। जहां भक्ति, वहां शक्ति और जहां शक्ति, वहां शिव भोले भंडारी।

प्रेरणा से कम नहीं हैं ये साधु

जिस कड़कड़ाती ठंड में लोगों का बुरा हाल हो जाता है, उस ठंड में इन साधुओं को तपस्या करते देखना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनकी ये तपस्या उनके दृढ़ विश्वास को दिखाती है। उन्हें पता है कि जिस पर उन्हें भरोसा है, वो उन्हें इस परिस्थिति से बचाए रखेगा। ये वीडियो अपने आप में प्रेरणा देती है कि अगर आपको ईश्वर पर पूर्ण भरोसा है तो आप असंभव चीजों को भी संभव बना सकते हैं।