Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • तहसील दिवस में एडीएम जोशी ने सुनी समस्याएं।

तहसील दिवस में एडीएम जोशी ने सुनी समस्याएं।

By on December 6, 2022 0 123 Views

कालाढूंगी। मंगलवार को कालाढूंगी में आयोजित तहसील दिवस में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने समस्याएं सुनी। इस दौरान जोशी ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर रहें, छोटी,छोटी समस्याओं के निदान के लिए जनता को भटकना न पड़े। तहसील दिवस में धापला प्रधान दयानंद आर्या ने आबादी को छोड़ रोखड़िया मंदिर से ग्रामीणों को रास्ता दिए जाने, धापला में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, बिजली तारों को व्यस्तित करने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी विनय जोशी, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष कमल जंतवाल आदि ग्रामीणों ने किसान पेंशन में आ रही समायाओ के निदान की मांग की। जिस पर एडीएम जोशी ने संबंधित अधिकारियों से ऑफलाइन फाइल को लेने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे व कमलेश पांडे धमोला में खस्ताहाल सड़क की मरम्मत की मांग उठाते दिखे। गुलजारपुर बंकी के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी कालाढूंगी नगर के गंदे पानी के गांव में जाने से रोके जाने की मांग उठाई। भाजपा नेता सुच्चा सिंह ने कालाढूंगी, चकलुवा बाईपास मार्ग में वर्षों पुरानी पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की।इसी के साथ टार्चिंग ग्राउंड, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई आदि समस्याएं उठीं। एडीएम अशोक जोशी ने उक्त समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से गंभीरता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए इस दौरान एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, बिजली विभाग से देवराज सिंह, दीपक पाठक, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र,
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप भारद्वाज, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, पूर्ति अधिकारी जीसी जोशी, वन विभाग से ख्याली राम, ललित जोशी, विजेंद्र सिंह अधिकारी, लोनिवि से अशोक चौधरी, सिंचाई विभाग से यूसी उप्रेती, केसी रजवार, उद्यान विभाग से श्याम लाल, मनोहर, राजस्व विभाग से जाहिद हसन आदि तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।