सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को रामनगर के तरंगी रिसोर्ट में उत्तरप्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बेटी के शादी समारोह पहुंचे।
रामनगर। सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को रामनगर पहुंचे। यहां उत्तरप्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम ढिकुली के एक रिसोर्ट में आयोजित किये जा रहे हैं। रिसोर्ट निदेशक वसीम अहमद ने बताया कि कपिलदेव अग्रवाल यूपी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं। उनकी बेटी की आज सगाई समारोह है। कल तरंगी रिसोर्ट में शादी होगी।

