Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भारी बारिश का कहर, नैनीताल झील का पानी ओवर फिलो होने से लोगों के घर व दुकानों तक पहुंच।

भारी बारिश का कहर, नैनीताल झील का पानी ओवर फिलो होने से लोगों के घर व दुकानों तक पहुंच।

By on October 19, 2021 0 617 Views

नैनीताल। (कान्ता पाल) नैनीताल में हो रही तूफानी बारिश से नैनी झील का पानी ओवर फिलो होकर लोगों के घर व दुकानों तक पहुंच गया है। शहर के नाले उफ़ान में आने के बाद अब सड़के नदियों में तब्दील हो गई है। तल्लीताल क्षेत्र में डॉट, नैनीताल भवाली व हलद्वानी मार्ग में सड़को पर पानी आने से लोगों के घर व दुकानों में घुस रहा है। वही सूखाताल झील भी वर्षो बाद लबालब भर गई है जिसमे कई घर डूब गए है। कमावेश यही हाल नयना देवी मंदिर का भी है यहां मंदिर प्रशासन के लोग तैरकर मंदिर में रखा सामान बचाने को मजबूर है। नैनीताल आने वाले तीनों रास्ते पहले से बंद है। नगर में कई जगह भूस्खलन होने से मलवा लोगों के घरों में घुस गया है।जिसमे पिल ग्रीम लॉज कंपाउंड की पहाड़ी में भी भूस्खलन हो रहा है। वही शहर में सुबह पहुंचने वाले दूध और समाचार पत्रों के वाहन भी नहीं पहुंच पाए। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार लोगों अपने घरों में ही रहने की अपील कर रहा है।