September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।

By on September 3, 2021 0 391 Views

टिहरी जनपद में 32 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।

महिला कांस्टेबल ने पूरी घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। नया गांव चौकी में तैनात आईआरबी की महिला बटालियन-सी कांस्टेबल प्रियंका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रियंका पटेल नगर क्षेत्र के झिवरेहड़ी की रहने वाली है, जनता का भाई आशीष गुड़ियाल अभी उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है, इन दिनों दोनों टिहरी गढ़वाल में तैनात हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है, इससे पहले हल्द्वानी में फायर के जवान और पुलिस के एक जवान ने आत्महत्या की थी, ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस के जवान किस तरह के मानसिक दबाव से चल रहे हैं