October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे PMO उप सचिव मंगेश घिल्डियाल

उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे PMO उप सचिव मंगेश घिल्डियाल

By on November 18, 2023 0 536 Views

उत्तरकाशी : इन दिनों सभी की निगाहें उत्तराखंड के उत्तरकाशी पर टिकी हैं। दीपावली पर हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार सात दिनों से कोशिश की जा रही है। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है, ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों संग पहुंचे मंगेश घिल्डियाल ने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और आ रही अड़चनों के बारे में जाना।

थमा रेस्क्यू ऑपरेशन

सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में लगातार समस्या आ रही है। शनिवार को सुरंग में ड्रिलिंग कार्य को रोक दिया गया। सुरंग बनाने वाली कंपनी एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खुल्को ने बात करते हुए कहा कि फिलहाल सुरंग में ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मशीन खराब होने के कारण ड्रिलिंग का काम रुका है, तो उन्होंने कहा कि मशीन में कोई खराबी नहीं है। फिलहाल किसी कारणवश इसे रोका गया है।