October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर जमीन पर गिरे, हॉस्पिटल में भर्ती

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर जमीन पर गिरे, हॉस्पिटल में भर्ती

By on July 28, 2024 0 694 Views

रुद्रपुर: उमधसिंह नगर जिले की किच्छा तहसील में चार दिन से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की शनिवार 27 जुलाई को अचानक से तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ संबोधन दे रहे थे, लेकिन तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो अचानक से चक्कर खाकर नीचे गिर गए. जिस कारण वहां अफरा-तफरी सी मच गई थी. मौके पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें किच्छा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक किच्छा व्यापार मंडल के चुनाव में लगाई रोक और एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से किच्छा तहसील में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर बैठे है. आज भी विधायक तिलक राज बेहड़ धरने पर डटे हुए थे. दोपहर लगभग एक बजे अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. जिसके बाद धरना स्थल पर हड़कंप सा मच गया. आनन फानन में उन्हें किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहा पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने में जुटी हुई है.

सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस फोर्स भी अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई. दोपहर को जिला प्रशासन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की थी, जिसके बाद वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. लगभग 15 से 20 मिनट के संबोधन के बाद वह अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गई. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम और कार्यकर्ताओं ने उन्हें किच्छा सीएचसी केंद्र पहुंचाया, जहा पर उनका इलाज चल रहा है, जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता का जमावड़ा लग गया. जानकारी के मुताबिक शुगर लेवल बढ़ने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है.