October 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • वन परिसर की सुरक्षा व लंबित समस्याओं को लेकर फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने अधिकारियों से की वार्ता

वन परिसर की सुरक्षा व लंबित समस्याओं को लेकर फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने अधिकारियों से की वार्ता

By on August 26, 2026 0 35 Views

रामनगर। उत्तराँचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, शाखा रामनगर के पदाधिकारियों ने वन परिसर की सुरक्षा एवं विभिन्न विचारणीय बिंदुओं के निराकरण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत वार्ता की।
दिनांक 24 अगस्त 2026 को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी श्री पुनीत तोमर एवं रामनगर वन विभाग के अधिकारी श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान वन परिसर की सुरक्षा सहित विभिन्न लंबित एवं विचारणीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
दोनों अधिकारियों ने एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सुझाव दिया गया कि आने वाले समय में फील्ड डायरेक्टर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, जिसमें संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके निराकरण के लिए अंतिम निर्णय लिया जा सके।