- Home
- उत्तराखण्ड
- बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने 3 घंटे के अंदर गुमशुदा महिला व मासूम बच्ची को सकुशल घर पहुंचाया
बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने 3 घंटे के अंदर गुमशुदा महिला व मासूम बच्ची को सकुशल घर पहुंचाया
कालाढूंगी थाने के अंतर्गत बैलपड़ाव चौकी में देर शाम बहादुर आर्य ने बताया कि उनकी पुत्री हेमलता जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अपनी 3 वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने मायके आई थी और कहि चली गयी है। तत्पश्चात थानाध्यक्ष कालाढुंगी रमेश सिंह बोहरा ने ततपरता दिखाते हुए चुकी महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के साथ ही छोटी बच्ची होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए बैलपड़ाव चौकी के उप निरीक्षक विजय कुमार को टीम गठित कर महिला व बच्ची को ढूढने के लिए लगाया तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा हेमलता व उसकी 3 साल की पुत्री को पुलिस ने 3 घण्टे के भीतर जसपुर से सकुशल बरामद कर उनके घर पहुंचाया इस दौरान टीम में एसआई विजय कुमार कॉन्स्टेबल अमरेंद्र सिंह राजेश कुमार सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे

