September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मूसाबगर के जंगल में जंगली कीड़ा पहुंचा रहा पर्यावरण को नुकसान।

मूसाबगर के जंगल में जंगली कीड़ा पहुंचा रहा पर्यावरण को नुकसान।

By on April 25, 2022 0 351 Views

कालाढूंगी। मूसाबगर के जंगल में जंगली कीड़ा पहुंचा रहा पर्यावरण को नुकसान।वही इस मार्ग दोपहिया व खुले वाहन सफर करना भारी पड़ रहा है।बताते चले रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज अंतर्गत मुसाबंगर के जंगल में आज कल एक अजीबो गरीब कीड़ा नजर आ रहा है ये कीड़ा पेड़ो पर जाल जैसा बुन रहा हे।वही ये पेड़ो को डीमग की तरह खोखला कर रहा है।जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा हे।वही दूसरी और इन कीड़ों की वजह से बाइक सवार राहगिरो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में पर्यावरण प्रेमी व संघर्ष वेलफेयर सोसाइटी कालाढूंगी के अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा ये कीड़ा गूंजी कीड़े जैसा है।उन्होंने कहा संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए अन्यथा ये समस्या धीरे धीरे गम्भीर रूप लेकर जंगलों को भारी नुक्सान पहुंचाकर पर्यावरण के लिए एक गम्भीर समस्या बन सकती है।ये कीड़े धीरे धीरे कालाढूंगी जंगल की और बड़ रहे है,इनसे एक ओर पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है वहीं सरकारी संपत्ति भी नष्ट हो रहीं हैं।