September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शिक्षक मण्डल ने सत्र के पहले दिन बांटी शेक्षणिक सामग्री…….

शिक्षक मण्डल ने सत्र के पहले दिन बांटी शेक्षणिक सामग्री…….

By on April 1, 2022 0 232 Views

रामनगर। रचनात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा शिक्षा सत्र के पहले दिन सामाजिक ,आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए पुछड़ी में निःशुल्क संचालित सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबाफुले स्कूल के 300 से अधिक बच्चों को शेक्षणिक सामग्री वितरित की गई।सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल में मुख्य अतिथि के बतौर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एम सी पांडे व विशिष्ठ अतिथि के बतौर चीफ प्रॉक्टर असिस्टेंट प्रो जी सी पन्त मौजूद रहे।अपने सम्बोधन में प्रो पांडे ने आशा व्यक्त की कि शिक्षा की मुख्य धारा से अभी तक वंचित बच्चों के लिए ये स्कूल निश्चित रूप से एक नई सुबह लाएंगे।उनके द्वारा बच्चों को शेक्षणिक सामग्री के साथ साथ कहानी की किताबें प्रदान की गईं।ये शेक्षणिक सामग्री नानकमत्ता पब्लिक स्कूल,नानकमत्ता के सहयोग से प्राप्त हुई है।अतिथियों द्वारा बच्चों को खेल की सामग्री देने के अलावा मिष्ठान भी दिया गया।पुछड़ी क्षेत्र के मनोनीत ग्रामप्रधान मो ताहिर को उनके सांयकालीन स्कूलों को सक्रिय सहयोग के लिये शील्ड भी प्रदान की गयी।इस मौके पर डाँ डी एन जोशी,विद्यालय संयोजक नवेन्दु मठपाल,मुरली कापड़ी,अंजलि रावत,सुमित कुमार,आरजू सैफी, अरसी, कशिश समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।