October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • जलभराव का जायजा लेने पहुंचे जल निगम के जीएम को पीटकर कूड़े में फेंका ! महिला पार्षद ने GM पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप : VIDEO

जलभराव का जायजा लेने पहुंचे जल निगम के जीएम को पीटकर कूड़े में फेंका ! महिला पार्षद ने GM पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप : VIDEO

By on July 13, 2023 0 388 Views

अलीगढ़: शहर के क्वार्सी थाना इलाके में बुधवार को जलभराव का जायजा लेने जल निगम के जीएम अनवर ख्वाजा पहुंचे थे. आरोप है कि यहां स्थानीय महिला पार्षद द्वारा मारपीट कर उन्हें कूड़े के ढेर में फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों को शांत कराते हुए जीएम को मौके से हटा दिया. इस मामले में महिला पार्षद ने जीएम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.

दरअसल, शहर के गोविंद नगर में जलभराव की समस्या की शिकायत भाजपा की महिला पार्षद स्नेह सिंह बघेल द्वारा की गई थी. शिकायत के बाद स्थिति का जायजा लेने जल निगम के जीएम अनवर ख्वाजा पहुंचे थे. आरोप है कि भाजपा की महिला पार्षद ने उनके साथ मारपीट की. साथ ही उनके कपड़े फाड़कर उन्हें कूड़े के ढेर में धक्का देकर गिरा दिया. जबकि महिला पार्षद का आरोप है कि जीएम ने उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए बदसलूकी की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.

भाजपा पार्षद स्नेह सिंह बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इलाके में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने जल निगम में शिकायत की थी. उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों से कहा था कि उनके वार्ड में घूम कर आएं. वहां पब्लिक बहुत परेशान है. लेकिन अधिकारियों ने चलने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर जाने लगे. इसी दौरान उन्होंने अपने शर्ट की बटन खोलकर खुद कूड़े के ढेर में कूद गए. साथ ही उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया. इस मामले की शिकायत वह पुलिस से करेंगी.

अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने कहा कि गोविंद नगर इलाके में जलभराव की समस्या थी. वहां जल निकासी की कार्यवाही करने जीएम ख्वाजा अनवर गए हुए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की. जिससे जीएम को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.