September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालाढूंगी पुलिस ने 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन को पकड़े। तीनों को भेजा जेल।

कालाढूंगी पुलिस ने 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन को पकड़े। तीनों को भेजा जेल।

By on September 4, 2022 0 254 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग 22 ग्राम स्मैक के साथ तीन नशेड़ियों को पकड़कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस नशेड़ियों की धरपकड़ में जुटी है। थानाध्यक्ष रावत ने बताया यश कुमार उर्फ हरिया पुत्र गणेश आर्या निवासी वार्ड नंबर 3 कालाढूंगी को 7.98 ग्राम स्मैक और अकील पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 3 कालाढूंगी को 6.61 ग्राम इसके अलावा दीपक भट्ट पुत्र भुवन चंद्र भट्ट निवासी वार्ड नंबर 4 कालाढूंगी को 5.52 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। तीनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। धरपकड़ करने वाली टीम में एसआई गगनदीप सिंह, हरजीत सिंह,
कांस्टेबल मनोज जोशी, राजकुमार, गगनदीप आदि उपस्थित थे।