September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भितरघात के आरोपों से BJP मौन क्यों ?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भितरघात के आरोपों से BJP मौन क्यों ?

By on February 23, 2022 0 804 Views

हरिद्वार:  लक्सर के विधायक व पार्टी प्रत्याशी संजय गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भितरघात के गंभीर आरोप पर भाजपा हाईकमान 10 मार्च के बाद ही फैसला लेगा। पार्टी ने अभी तक संजय गुप्ता से इस मामले को कोई साक्ष्य नहीं मांगें हैं। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद ही विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष कौशिक पर ही लक्सर समेत हरिद्वार के अन्य कुछ सीटों पर भितरघात के आरोप मढ़ दिया था।

इससे भाजपा हाईकमान भी असहज हो गया था। पार्टी ने पहले विधायक से इस मामले में साक्ष्य मांगने का फैसला लिया था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया। विधायक संजय गुप्ता के इस आरोप के बाद भाजपा के विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक हरभजन सिंह चीमा, केदार रावत और विशन सिंह चुफाल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भितरघात होने के का मुद्दा उठाया था।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि अभी पार्टी हाईकमान के नेता यूपी चुनाव में व्यस्त हैं। 10 मार्च के बाद विधायक गुप्ता के मामले का संज्ञान लिया जाएगा। माना जा रहा है कि नतीजों के बाद पार्टी हाईकमान कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

कौशिक नहीं आ रहे पार्टी मुख्यालय
पार्टी विधायक के आरोप लगाने के बाद भाजपा प्रदेश कौशिक अभी तक प्रदेश मुख्यालय नहीं पहुंचे। हालांकि, इस दौरान वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन को सपरिवार गए थे। वहां से लौटने के बाद भी उन्होंने प्रदेश मुख्यालय की तरफ रूख नहीं किया है।