October 28, 2026
Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन।

By on October 31, 2022 0 229 Views

कालाढूंगी। सोमवार को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में संचालित 79 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल के कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कैप्टन भवतोष भट्ट के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत दौड़ का आयोजन किया। इसके अंतर्गत कैडेट्स ने टोलियां बनाकर दौड़ मे हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश चंद्र बिनवाल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डिबेट कम्पटीशन का आयोजन भी किया गया।