October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ‘पूरा हिंदुस्तान कह रहा EVM हटाओ, चुनाव आयोग सुनने को तैयार नहीं ‘ :राहुल गांधी, सुनें बयान:Video

‘पूरा हिंदुस्तान कह रहा EVM हटाओ, चुनाव आयोग सुनने को तैयार नहीं ‘ :राहुल गांधी, सुनें बयान:Video

By on March 15, 2024 0 804 Views

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ईवीएम का जिन्न बाहर आ गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आखिरी चरण में महाराष्ट्र पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़ा किया.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र के दोंडाइचा पहुंची है. यहां संबोधन करते हुए बुधवार (13 मार्च) को उन्होंने कहा है कि पूरा हिंदुस्तान कहता है कि ईवीएम हटाओ लेकिन चुनाव आयोग नहीं सुन रहा.

सभा में लगे ईवीएम हटाओ के नारे

कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी का एक 17 सेकंड का वीडियो शेयर किया गया है. इसमें राहुल गांधी कहते हैं, “ईवीएम हटाओ. पूरा हिंदुस्तान कह रहा है- ईवीएम हटाओ, ईवीएम में कमी है. हम चुनाव आयोग के पास गए, वो सुनने को तैयार नहीं हैं.” राहुल गांधी जब इस तरह की बातें कर रहे थे तो उनके साथ वहां मौजूद कांग्रेस के अन्य नेता भी ‘EVM हटाओ, EVM हटाओ के नारे लगा रहे थे.