October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: SIR के दूसरे चरण में प्रदेश का नाम शामिल नहीं, चुनाव आयोग ने 12 राज्यों को अभियान में लिया

उत्तराखंड: SIR के दूसरे चरण में प्रदेश का नाम शामिल नहीं, चुनाव आयोग ने 12 राज्यों को अभियान में लिया

By on October 28, 2025 0 113 Views

देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण में उत्तराखंड का नाम शामिल नहीं है। चुनाव आयोग ने सोमवार को यूपी समेत 12 राज्यों को एसआईआर अभियान में शामिल किया है। उत्तराखंड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एसआईआर की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी जारी की जा चुकी है, जिसके आधार पर मतदाताओं का सत्यापन होगा। सोमवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने 12 राज्यों में दूसरे चरण में एसआईआर की घोषणा की। माना जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में हिमाचल व अन्य राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा।

इसके लिए सभी मतदाताओं को फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर बीएलओ को देना होगा। जो लोग फॉर्म भरकर जमा नहीं कराएंगे, उन्हें नोटिस भी जारी होंगे। नोटिस पर एसडीएम के स्तर से सुनवाई का मौका दिया जाएगा। इसके बाद उनका वोट निरस्त हो सकता है। हालांकि उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में जब चुनाव आयोग घोषणा करेगा, उसी हिसाब से काम होगा।