September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • लगातार बढ़ रहा है भाजपा का कुनबा, टेंशन मे कांग्रेस, इस बार BJP ने BSP को भी दिया झटका, कुल 45 नेता समर्थकों के साथ बने भाजपाई

लगातार बढ़ रहा है भाजपा का कुनबा, टेंशन मे कांग्रेस, इस बार BJP ने BSP को भी दिया झटका, कुल 45 नेता समर्थकों के साथ बने भाजपाई

By on July 16, 2022 0 215 Views

देहरादून: हरिद्वार जिले के कांग्रेस और बसपा के 45 नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कांग्रेस के दो और बसपा के एक नेता विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस व बसपा में भाजपा की इस सेंध को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। भाजपा ने आमजन के विकास के लिए ऐसी नीतियां तय की हैं, जो सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उनसे पार्टी को मजबूत बनाने और मिशन 2024 के लिए जुटने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद डा निशंक ने कहा कि यह जनता के प्रयासों का ही परिणाम है कि जिन्होंने हमारे साथ चुनाव लड़ा, वे आज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। यह अपने आप में सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी जनहितों की अनदेखी नहीं होने दी और वह अपने कार्यों एवं व्यवहार से जनापेक्षाओं को पूरा कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

 

 

हरिद्वार जिले से कांग्रेस व बसपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुए प्रमुख नेताओं में पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अंतरिक्ष सैनी व सुभाष चौधरी, बसपा प्रत्याशी रहे भागमल लाल, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सतीश कुमार, प्रदेश सचिव मैनपाल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस, बसपा के प्रदेश सचिव याेगेश कुमार आदि मुख्य हैं। संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।