October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मिठाई की दुकान पर किया चाची को प्रणाम, लूट लिए महिला के गहने जब आया इलाका सुनसान, पुलिस भी हैरान…पढ़ें पूरी खबर

मिठाई की दुकान पर किया चाची को प्रणाम, लूट लिए महिला के गहने जब आया इलाका सुनसान, पुलिस भी हैरान…पढ़ें पूरी खबर

By on August 12, 2023 0 393 Views

गोरखपुर: कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता में चाची प्रणाम बोलकर टप्पेबाज धर्मशाला की रहने वाली कृष्णा पाण्डेय का जेवर लूटकर फरार हो गए। वह गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहां जाते समय एक दुकान से मिठाई खरीदने गई थी। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर सीसी कैमरे की फुटेज से टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।

धर्मशाला के अजय पांडेय की पत्नी कृष्णा पांडेय ने बताया कि उनके रिश्तेदार बेतियाहाता में रहते हैं। गुरुवार को उनके घर जाने से पहले बेतियाहाता में स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदने के लिए पहुंची। जहां चार युवक पहुंचे और पैर छूकर प्रणाम किया, बोले सर बुला रहे हैं। मना करने के बाद भी वह खड़े रहे और मिठाई लेकर जाते समय बातचीत करते हुए साथ गए। कुछ दूर जाने के बाद आगे घटना होने की बात कही और सोने के कंगन, चेन व अंगूठी निकलवा कर एक कागज में लपेटकर रख लिए और मौका देखकर फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित युवकों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान पता चला है कि टप्पेबाजों की गाड़ी का नंबर लखनऊ का है। इसलिए पुलिस गोरखपुर से लगाए बस्ती टोल प्लाजा तक लगे सीसी कैमरे की जांच कर रही है। साथ ही घटना के तरीके से यह भी देखा जा रहा है कि हाल ही में पकड़े गए टप्पेबाजों के गैंग के सदस्यों का कहीं ये काम तो नहीं।