September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • नाबालिग की इज्ज़त होती रही तार- तार: बाप ही नेताओं के साथ मिलकर करता रहा बलात्कार,

नाबालिग की इज्ज़त होती रही तार- तार: बाप ही नेताओं के साथ मिलकर करता रहा बलात्कार,

By on October 13, 2021 0 457 Views

ललितपुर।  उत्तरप्रदेश में रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ललितपुर की 17 साल की नाबालिग ने अपने पिता और एसपी-बीएसपी के बड़े नेताओं पर रेप का आरोप लगाया है. नाबालिग लड़की ने मंगलवार को अपने पिता सहित जिला समाजवादी पार्टी (SP) के जिलाध्यक्ष, बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) के जिलाध्यक्ष समेत 28 अन्य लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाते शिकायत दर्ज करवाई है. उसका कहना है कि छठी कक्षा से ही उसके साथ रेप हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार ने बताया कि “17 साल की लड़की ने लिखित शिकायत में अपने पिता पर शारिरीक शोषण का आरोप लगाया है। अपने पिता ही नहीं उसने कई और लोगों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है.”
गिरिजेश कुमार ने आगे यह बताया कि “लड़की का मेडिकल परिक्षण भी कराया जाएगा ताकि दोषियों को सजा मिल सके. साथ ही लड़की की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने के लिए लड़की के घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है”. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.