October 28, 2026
Breaking News

मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

By on December 28, 2022 0 269 Views

कालाढूंगी। कोटाबाग राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा अपने विशेष शिविर के दौरान क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। एनएसएस का यह सात दिवसीय शिविर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में आयोजित हो रहा है। ग्राम स्यात में स्थित देवी माता के मंदिर में सफाई अभियान भी चलाया गया।
बौद्धिक सत्र में हर्टफुलनेस आर्गेनाईजेशन से पहुंचे यशवंत सिंह बिष्ट द्वारा स्वयंसेविकाओं को एकाग्रता हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुवात की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पूजा देवरानी, सहायक प्रेमलता तिवारी व हेम चंद्र ढोंडियाल आदि उपस्थित थे।