October 29, 2026
Breaking News

By on October 4, 2024 0 539 Views

ऋषिकेश में अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के कार्यालय पहुंचे। डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रवृति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि कर्मचारी खाली बैठे हुए थे, जबकि आम लोग अपनी बारी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. इसके अलावा कार्यालय के बाहर ऐसे लोगों की भीड़ थी जिनका वहां कोई काम नहीं था. जिसे लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देश दिए कि कार्यालय में कार्मिकों की कार्यप्रवृति में सुधर लाया जाए।

डीएम ने निर्देशित किया कि कार्यालय में लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण और वाहन पंजीकरण जैसे कार्यों के लिए आने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि उन्हें किस काउंटर पर जाना है। अगर सुधार नहीं किया गया तो जिलाधिकारी सविन बंसल ने ने बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है. डीएम के औचक निरीक्षण के बाद से अधिकारियों में खलबली मची हुई है।