October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एसडीएम की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर- चालक की मौत

एसडीएम की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर- चालक की मौत

By on April 26, 2022 0 397 Views

हरिद्वार। सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं।
तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तारडंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्‍हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।