October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भगत सिंह कोश्यारी से मिले सीएम धामी, दिल्ली में दो घंटे से अधिक हुई बातचीत

भगत सिंह कोश्यारी से मिले सीएम धामी, दिल्ली में दो घंटे से अधिक हुई बातचीत

By on September 28, 2022 0 206 Views

देहरादून: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे बातचीत हुई. राज्य में हो रही सियासी हलचल के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. बता दें इस समय उत्तराखंड में मंत्रियों के बड़े स्तर पर फेरबदल की है चर्चा है. जिसके कारण धामी की ये मुलाकात कई मायनों में खास है. कल ही सीएम धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. इसके साथ ही धामी कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले थे.

गौर हो कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हैं. राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं. वर्तमान में यह संख्या नौ ही है. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवरात्रि के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं, जिसमें कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं. इसी संबंध में सीएम धामी की भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात मानी जा रही है. माना जा रहा है वे भगत सिंह कोश्यारी से इस मामले में सलाह मशविरा कर सकते हैं.

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर (Ankita Bhandari Murder Case) भी काफी तनाव है. लोगों में गम और गुस्सा बरकरार है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य है. पुलकित बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. विनोद आर्य उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे और यूपी के सह-प्रभारी भी. इसे लेकर भी दिल्ली दौरे पर चर्चा हो सकती है