October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • कमोला हाईस्कूल में पीटीए का हुआ गठन।

कमोला हाईस्कूल में पीटीए का हुआ गठन।

By on August 21, 2021 0 324 Views

कालाढूंगी। राउमावि कमोला में आयोजित हुई अभिभावक संघ की बैठक में स्कूल की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से अभिभावक संघ व प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया। अभिभावक संघ के लिए विपिन चंद्र बुधलाकोटी को अध्यक्ष व युगल किशोर को उप सचिव चुना गया, जबकि ज्योति नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पदेन पदेन उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य गणेश सिंह खाती होंगे। इसके अलावा प्रबंधन समिति में जीत सिंह मल्होत्रा को संरक्षक के रूप में चुना गया। गीता बिष्ट को अध्यक्ष व ज्योति नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया।
स्कूल प्रधानाचार्य गणेश सिंह खाती पदेन सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा विष्णु शर्मा, ज्योति नेगी को सदस्य चुना गया। इससे पहले प्रधानाचार्या खाती ने विगत वर्ष का लेखा जोखा बैठक में रखा। बैठक में शिक्षक व कई अभिभावक उपस्थित रहे।
फोटो। कमोला स्कूल में आयोजित बैठक।।