September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • धामी सरकार को कल सौंपेगी समिति UCC का ड्राफ्ट, विधानसभा सत्र में किया जाएगा पेश

धामी सरकार को कल सौंपेगी समिति UCC का ड्राफ्ट, विधानसभा सत्र में किया जाएगा पेश

By on February 2, 2024 0 595 Views

यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) के लिए गठित समिति दो फरवरी यानी की कल अपना ड्राफ्ट धामी सरकार को सौपेंगी। जिसके बाद धामी सरकार विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाएगी।

बता दें दो फरवरी को यूसीसी समिति 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में स्थित मुख्य सेवक सदनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट सौंपेगी। आगामी विधानसभा सत्र में सरकार यूसीसी का विधेयक लाएगी।

यूनिफॉर्म सिविल कोड एक देश एक नियम के तहत काम करता है। इसके तहत सभी धर्म के नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, गोद लेना, विरासत और उत्तराधिकार जैसे कानूनों को एक कॉमन कानून के तहत नियंत्रित करने की बात कही गई है। फिर चाहे वो व्यक्ति किसी भी धर्म का क्यों न हो। मौजूदा समय में अलग-अलग धर्मों में इन्हें लेकर अलग-अलग राय और कानून हैं।