Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • गदरपुर दौरे के दौरान विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात

गदरपुर दौरे के दौरान विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात

By on June 14, 2026 0 32 Views

गदरपुर/देहरादून: ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और उनसे सौहार्दपूर्ण संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के बच्चों से भी मुलाकात कर उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।

सीएम धामी ने नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री की इस आत्मीय मुलाकात से परिवारजनों ने खुशी जताई और उनका आभार व्यक्त किया। गदरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द का भी प्रतीक माना जा रहा है।