October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • भारत की ही निकली खुद को पाकिस्तान का बताने वाली लड़की ! पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा

भारत की ही निकली खुद को पाकिस्तान का बताने वाली लड़की ! पुलिस पूछताछ में हुआ ये खुलासा

By on September 26, 2023 0 525 Views

मुरादाबाद: यूपी के एक युवक को ट्रेन में एक लड़की मिली. उस लड़की ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली और अपने दोस्त से मिलने के लिए भारत आई है. मगर यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. लड़की ने युवक से मदद मांगी, जिसके बाद युवक ने उस लड़की को मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया. यहां पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

दरअसल, बीते सोमवार को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा को ट्रेन में एक नाबालिग लड़की मिली थी. उसकी उम्र 17 साल बताई गई है. लड़की ने कहा कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और कराची से अपने भारतीय दोस्त से मिलने आई है. लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं. उसने निखिल से मदद मांगी. जिसपर निखिल ने उसे मुरादाबाद लाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया.

पाकिस्तान का नाम आते ही सुरक्षा बल एक्टिव हो गया. फौरन पूरे मामले की सूचना संबंधित जांच एजेंसी को दी गई. पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ तो पता चला लड़की पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है. उसका नाम बुशरा है और वो मानसिक रूप से कमजोर है.

जांच-पड़ताल में मालूम पड़ा कि लड़की की मेरठ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज भी करवाई गई थी. आखिर में लड़की के घरवालों को सूचना दी गई और उसे उन्हें सौंप दिया गया. सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया- लड़की मेरठ की रहने वाली है और थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है. 3 दिन पहले घर से निकली थी. मेरठ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. उसके भाई और पिता आए थे. उन्होंने पूरी बात बताई. लड़की ने उन्हें पहचान लिया था.