September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ के हीरे-जवाहरात चुराए, पुलिस खंगाल रही CCTV

चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ के हीरे-जवाहरात चुराए, पुलिस खंगाल रही CCTV

By on September 27, 2023 0 569 Views

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चोरों ने बड़ा हाथ साफ किया है। दिल्ली के भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स के यहां हुई देर रात चोरी में चोरों ने 25 करोड़ के हीरे चुराए हैं। चोर दीवार में होल करके वहां पहुंचे थे। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने हीरे चुराए हैं, वह बाजार सोमवार को बंद रहता है। इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद सीधे मंगलवार को ही वह खोला गया। जब शोरूप खुलने के बाद सामने का नजारा दिखा तो सभी के होश उड़ गए।

पुलिस उपायुक्त का बयान सामने आया

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव ने कहा, “यह दुकान सोमवार को बंद रहती है और इन्होंने रविवार को दुकान बंद की थी। इनकी दुकान में बेसमेंट के लिए जो रास्ता जाता है उसमें एक सेंध है जिसका आयाम एक से 1.5 फुट है। हमने फॉरेंसिक टीम बुलाई है। हमने सेफ नहीं खोला है। उसे खोलने के बाद असल चोरी का आंकलन किया जा सकेगा। CCTV फुटेज उपलब्ध हैं। अभी हमने चोरी की असल कीमत का आंकलन नहीं किया है।”

किसका है शोरूम? 

ये शोरूम उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का है। शोरूम मालिक का कहना है कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी थी। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। चोरों ने दीवार का एक हिस्सा काटा था और उसी के जरिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में शामिल चोरों की अब तक कोई पहचान नहीं हो सकी है।