November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • Dehradun ISBT में दर्दनाक सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, शव को समेट टेंपो में लाद अस्पताल भेजा

Dehradun ISBT में दर्दनाक सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, शव को समेट टेंपो में लाद अस्पताल भेजा

By on December 30, 2025 0 111 Views

आईएसबीटी के पास से एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफतार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहब्बेवाला निवासी 45 वर्षीय महावीर के रुप में हुई है। Accident

दरअसल ये पूरा मामला कोतवाली पटेल नगर का है। हादसा करीब सुबह 11:30 बजे का है। बता दें कि ट्रक चालक द्वारा साइकिल सवार को कुचलने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

हादसा इतना भयानक था कि साइकिल सवार कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को समेट टेंपो में लाद कर अस्पताल भेजा।