September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर साइबर ठगों ने 17 लाख की ठगी की

शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर साइबर ठगों ने 17 लाख की ठगी की

By on February 20, 2022 0 218 Views

रामनगर। शेयर मार्केट से पैसा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने रामनगर के कई लोगों से 17 लाख रुपए की ठगी कर ली।ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ितों ने रामनगर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात ठगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया। साथ ही पुलिस से रक़म को वापस दिलाने की मांग की। ठगों ने पीड़ित लोगों के खाते से 17 लाख रुपए उड़ा दिए।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गुल्लरघट्टी निवासी सैयद रियाज़ अहमद ने पुलिस को दी तहरीर मैं बताया कि बीते दिनों उसके मोबाइल नंबर पर शेयर मार्केट की एक ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने का मेसीज आया। जिसके बाद उन्होंने ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कर थोड़े पैसे ऐप्लिकेशन में लगाए। जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफ़ा हुआ। बाद में उन्होंने कई और लोगों को ऐप्लिकेशन के बारे में बताया। जिसके बाद कई लोगों ने ऐप्लिकेशन में 17 लाख रुपए लगाए और कई दिनो तक कोई जवाब भी मिला। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर ठगी की रक़म वापस दिलाने की मांग की है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि 17 लाख रुपये एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।