October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • खेल महाकुंभ में स्कॉलर्स के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

खेल महाकुंभ में स्कॉलर्स के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

By on November 19, 2022 0 238 Views

कालाढूंगी। ब्लाक स्तरीय आयोजित खेल महाकुंभ में बालक व बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर द स्कॉलर्स एकेडमी कालाढूंगी के बच्चों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने खुशी जताते हुए बच्चों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक रमेश चंद्र मठपाल ने बताया कि ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ में कबड्डी टीम बालक वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जो टीम अब जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खेलने जाएगी।
बालिका वर्ग कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिसमे से 3 छात्राओं का चयन भी जिले स्तर के लिए हुआ है।
इस दौरान प्रबंधक रमेश चंद्र मठपाल, प्रधानाचार्या डोली तिवारी, क्रीड़ा अध्यापक विनोद बसेड़ा, सहायक क्रीड़ा अध्यापक नितिशा भट्ट, भारती बुधलाकोटी, नीतू मठपाल, हेमंत उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।