October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रावण के 10 सिर को लेकर सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा ?

रावण के 10 सिर को लेकर सपा MLC स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा ?

By on October 7, 2022 0 213 Views

गोंडा: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के एमएलसी (MLC) स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) गुरुवार को देर रात गोंडा (Gonda) के सपा कार्यालय पर पहुंचे. जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष के साथ मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विवादों में घिरी सैफ अली खान की आदिपुरुष मूवी (Adipurush Controversy) पर टिप्पणी की. वहीं रावण के जन्म लेने पर भी कई सवालिया निशान खड़े कर दिए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “कहा जाता है कि रावण के 10 सिर थे, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर ना 10 सिर वाला बच्चा पैदा हुआ है, ना कभी आगे पैदा होगा. यह अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है. कहा यह भी जाता है कि कुबेर देवता उनके यहां झाड़ू लगाते थे. रावण इतना संपन्न था कि उसके यहां से स्वर्ग में सीढ लगी हुई थी. उन्होंने शनिदेव को उल्टा लटका दिया था फिर भी न जाने क्यों लोग उसका पुतला जलाते हैं.

आदिपुरुष मूवी विवाद पर टिप्पणी

दूसरे ओर आदिपुरुष मूवी टिप्पणी करते हुए कहा, “जहां तक मूवी का सवाल है, हर जिले में रामलीला होती है और हर चलित के हिसाब से लोग हर जाति विशेष के लोग अभिनय करते हैं. रामलीला करते हैं तो मूवी भी बंद नहीं होगी, उसमें कहीं कुछ गलत नहीं है. अगर कुछ गलत है तो सूचना प्रसारण मंत्रालय तय करेगा.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने रावण के जन्म पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि आप 10 सिर वाला व्यक्ति ऐसे ना कभी पैदा हुआ है, ना कभी पैदा होगा. रही बात बुराइयों के प्रति के रूप में सिंबॉलिक रुप से यदि कोई पुतला जलाया जाता है. यह अपने आप में एक सवाल छोड़ जाता है कि 10 सिर वाला बच्चा कैसे पैदा हुआ होगा. कहा जाता है कि रावण विद्वान और संपन्न था कि कुबेर उनके यहां झाड़ू लगाते थे.”