September 8, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • एड० मदन मोहन गौनियाल “मन्टू” नियुक्त किये गये प्रदेश सचिव-

एड० मदन मोहन गौनियाल “मन्टू” नियुक्त किये गये प्रदेश सचिव-

By on January 30, 2022 0 400 Views

उत्तराखण्ड असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस द्वारा संगठन का विस्तारीकरण किया गया । विस्तारीकरण तहत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी०पी० शर्मा ने नैनीताल जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता के अनुमोदन, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी की सहमति पर मदन मोहन गौनियाल “मन्टू” प्रदेश सचिव, हुस्नतारा रामनगर विधान सभा अध्यक्ष, मनीष कुमार जिला उपाध्यक्ष, रिजवान कुरैशी नगर अध्यक्ष, फरीद कुरैशी जिला संगठन मंत्री नियुक्त किये गये हैं ।

प्रदेश अध्यक्ष सी० पी० शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोयन पर आशा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस पार्टी हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के विजयी बनाने में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करेंगे ।