October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सरकार कर रही विचार ! नैनीताल से हाईकोर्ट के शिफ्ट होने को लेकर कयास तेज…

सरकार कर रही विचार ! नैनीताल से हाईकोर्ट के शिफ्ट होने को लेकर कयास तेज…

By on September 19, 2022 0 224 Views

हल्द्वानी: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नैनीताल शहर से कहीं और स्थानांतरण (शिफ्ट) होने को लेकर एक बार फिर कयासों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश सरकार इस पर अपनी मुहर लगा सकती है। हाईकोर्ट के नैनीताल से किसी और शहर में शिफ्ट होने को लेकर लंबे समय से चर्चा रही है। हाईकोर्ट की ओर से भी इस बारे में अधिवक्ताओं व लोगों से कुछ समय पहले सुझाव मांगे गए थे। तब अधिकांश लोगों ने नैनीताल से हाईकोर्ट कहीं और शिफ्ट करने को लेकर बहुमत से सुझाव दिए थे।

मुख्यमंत्री को सौंपा गया प्रस्ताव

इस बार फिर हाईकोर्ट के शिफ्ट होने को लेकर चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इससे संबंधित एक प्रस्ताव सरकार के पास पहुंच गया है। 28 अगस्त को नैनीताल के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह प्रस्ताव सौंपा गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व मुख्यमंत्री की औपचारिक मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव सौंपा गया है।

यह भी पता चला है कि मुख्यमंत्री की ओर से इस प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही गई है। अब सरकार के पाले में गेंद है और माना जा रहा है कि सरकार इस पर जल्द ही कोई निर्णय ले सकती है। यहां यह भी बता दें कि हाईकोर्ट के हल्द्वानी के गौलापार शिफ्ट होने को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि गौलापार में इसके लिये भूमि का चयन भी कर लिया गया है। सरकार की सहमति के बाद वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।