September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विक्रम श्रीवास्तव बने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महामंत्री( संगठन )

विक्रम श्रीवास्तव बने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महामंत्री( संगठन )

By on May 4, 2022 0 240 Views

देहरादून। दुनिया के सबसे बड़े पत्रकार संग़ठन एवं स्वतंत्र भारत के मीडिया कर्मियों का पहला ट्रेड यूनियन( इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट )IFWJ ने वरिष्ठ पत्रकार विक्रम श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विक्रम श्रीवास्तव पिछले कई सालों से बेबाक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर वह 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर राजभवन पर धरना दे चुके है। विक्रम श्रीवास्तव का उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया का समाचार संकलन करने वाले पत्रकारों को जिनका निर्वाचन द्वारा पास बनाया गया था उनको डाक मत का अधिकार दिलाने जैसा संघर्ष रहा है। पत्रकारों के ऊपर होने वाले फ़र्ज़ी मुकदमे को लेकर विक्रम श्रीवास्तव हमेशा आवाज़ उठाते रहे है।