September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • राज्य स्तरीय खो,खो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल। कुछ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन।

राज्य स्तरीय खो,खो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल। कुछ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ चयन।

By on November 22, 2023 0 488 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के अनेकों खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभा करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता हरिद्वार के रुड़की में उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो फेडरेशन द्वारा आयोजित कराई गई थी। गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों का कालाढूंगी में भव्य स्वागत किया गया। इन बच्चों में कुछ बच्चों का राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। इन खेल प्रतिभागियों में कुछ खिलाड़ी राजकीय इंटर कॉलेज, गोस्वामी विद्या मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थी हैं। गोल्ड मेडल जीतकर लाने वालों में करनवीर सिंह वालिया, मानस नेगी, भास्कर उपाध्याय, देवेश टम्टा, रोहित करायत, कशिश आर्य, रितिका जोशी, रिद्धिमा जोशी, पलक मेहता, प्रतिभा गैड़ा, दिव्यांशु टम्टा, राशि मेहरा शामिल है। बच्चों का स्वागत करते हुए गोस्वामी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भैरव दत्त सत्यवली, शिक्षक हरीश जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज के पीटीआई सत्यम शर्मा, खेल प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इधर सहायक निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, उत्तरांचल क्षेत्रीय खो खो फेडरेशन के महासचिव रजत शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया दिसंबर माह में यह खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।