November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, IOA ने पांच विभिन्न कमेटियों का किया गठन

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, IOA ने पांच विभिन्न कमेटियों का किया गठन

By on November 7, 2024 0 436 Views

देहरादून: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी आईओए की ओर से कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान, आईओए अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा से भेंट कर, राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। डॉ. उषा ने तभी आयोजन की प्रस्तावित तारीखों को सहर्ष स्वीकृति दे दी थी। अब इस तिथि का औपचारिक एलान कर दिया गया है। अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल यहां आयोजित होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

इनमें सुनैना की अध्यक्षता में गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी, मधुकांत पाठक की अध्यक्षता में एनएसएफ/एसओए कोऑडिर्नेशन कमेटी, विथल शिरगोंकार की अध्यक्षता में प्रोटोकॉल कमेटी, सुमन कौशिक की अध्यक्षता में सेफगार्डिंग कमेटी और आईएएस आरके सुधांशु की अध्यक्षता में प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कंपीटिशन कमेटी गठित की गई है।