September 10, 2026
Breaking News

राबाइंका में मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

By on September 29, 2022 0 158 Views

कालाढूंगी। कोटाबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रधानाचार्या विनीता पाठक ने की।
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सूर्या रोशनी लिमिटेड के क्वालिटी हेड नरेश जोशी ने छात्राओं को मानकों की जानकारी व उनकी उपयोगिता के बारे में बताया ।प्रतियोगिता में भूमिका सती, जागृति फुलार, हिमानी, स्वर्णा तिवारी, सरस्वती, अपर्णा, दिशा गिन्ती, विशाखा मिश्रा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि दी गयी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुराधा पांडे व पूजा देवरानी करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो व मानकों की जानकारी दी।निर्णायक की भूमिका में नरेश जोशी, सावित्री पडियार, पूजा देवरानी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक विजय जोशी व अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थे।