Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा ने किया नव मतदाताओं को स्वागत, युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ने की बनाई रणनीति

भाजपा ने किया नव मतदाताओं को स्वागत, युवा मोर्चा ने नए मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ने की बनाई रणनीति

By on March 18, 2024 0 539 Views

रामनगर। लोकसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के साथ ही भाजपा संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पैंठ पड़ाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं का स्वागत किया गया। युवा मोर्चा ने पहली बार वोटिंग कर रहे मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की रणनीति तैयार की है।

युवा मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी प्रताप सिंह बोरा ने युवाओं से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर के युवाओं के लिए कई नीतियां और योजनाएं चलाई गई हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार ने सरकारी नौकरी में भर्ती, नकल विरोधी कानून समेत अनेक नीतियों से युवाओं के दिल में जगह बनायी है। इसलिए युवा वर्ग भाजपा को लेकर विशेष उत्साह में है।
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने नव मतदाताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रताप सिंह बोरा, मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रेम मेहरा, संयोजक, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पाल, चंदन बिष्ट, यतिन रौतेला, मनमोहन बिष्ट, आशीष ठाकुर , आशीष मेहरा, मनोज पांडे,सूरज चौहान, अमर सैनी, जयप्रकाश जोशी, ब्रह्मदेव झा आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।