October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • जोशीमठ मामले पर पीएम मोदी और सीएम धामी के बीच हुई बात, पीएम ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

जोशीमठ मामले पर पीएम मोदी और सीएम धामी के बीच हुई बात, पीएम ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

By on January 8, 2023 0 300 Views

देहरादून: जोशीमठ के घरों में आ रही दरार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जोशीमठ को लेकर काफी लंबी चर्चा की है ।

उन्होंने सभी पहलुओं पर विचार मंथन करने को कहा है साथ ही प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद देने की बात कही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि किस तरह से विस्थापन हो सकता है किस तरह से लोगों की मदद की जा सकती है।

भूस्खलन को किस तरह से रोका जा सकता है इन तमाम पहलुओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विचार मंथन करने के लिए कहा है साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि हर संभव जोशीमठ के लोगों की मदद की जाएगी।