September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

रामनगर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

By on May 11, 2026 0 179 Views

रामनगर। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ के बैनर तले पूरे भारतवर्ष में 25 मई और 26 मई 2026 को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में आज कोसी रोड, रामनगर में भोजन अवकाश के दौरान बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

जिसमे भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन हल्द्वानी मोड़यूल के सहायक महासचिव चन्दन सिँह बिष्ट ने बताया कि, संगठन सदैव बैंक कर्मियों के हितो की रक्षा करता है, 25 और 26 मई को हल्द्वानी मोड़यूल में लिपिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी सभी हड़ताल पर रहेंगे, संगठन की प्रमुख मांगे संदेशवाहको की भर्ती, सशस्त्र गार्डो की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों के लिए प्रबंधक बदलने का विकल्प, वर्ष 2019 से कार्यरत कर्मचारियों के लिए अंतर सर्किल स्थानांतरण, स्थाई नौकरियों पर आउटसोर्सिंग बंद की जाए, पर्याप्त कर्मचारियो की भर्ती हो, क्रास-सेलिंग के नाम पर गलत बिक्री बंद करें, बिष्ट ने कहा कि, कल को पूरे भारतवर्ष में काला मास्क पहनकर शोक दिवस मनाया जायेगा और हिंदुस्तान के इतिहास में ये पहली बार कल सभी बैंक कर्मी शोक दिवस कार्यक्रम पर उपवास रखेंगे,
इस दौरान आँचलिक सचिव हेम चंद्र आर्या, यस अग्रवाल, महेंद्र सिंह भंडारी, मान सिंह, रघुवरी सिंह, विजय जोशी, हेमंत जोशी, प्रेरणा बिष्ट उपस्थिति रहें