September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कैंची धाम के पास बस के ब्रेक फेल होने से कार के ऊपर पलटी बस, बाबा नीब करौली का दिखा चमत्कार सभी सवारियां सुरक्षित।

कैंची धाम के पास बस के ब्रेक फेल होने से कार के ऊपर पलटी बस, बाबा नीब करौली का दिखा चमत्कार सभी सवारियां सुरक्षित।

By on August 10, 2021 0 563 Views

सोमवार सुबह अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर कैंची धाम मंदिर के पास हल्द्वानी से जा रही एक केमू की बस के ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिसके बाद बस अनियत्र होकर सामने से आ रही कार के ऊपर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में हो-हल्ला मच गया।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसे होने से बच गया। बस पटलने से करीब तीन घंटे तक यातायात बदं रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जाम को खुलवाया गया।
जानकारी देेते हुए कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वह के कार के ऊपर चढ़ गई। बस में सवार आठ लोगों को सुरिक्षत बाहर निकाल लिया गया। कार चालक भी सुरक्षित बच गया। वहीं कहा जा रहा है जितना बड़ा हादसा था, उसमें सभी की जान बच जाना अपने आप में चमत्कार से कम नहीं है। ऐसे में लगता है बाबा नीम करौली ने इन तमाम लोगों की जान बचाई है।