October 17, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरिद्वार में गूंजा नामदेव समाज का एकमत निर्णय, श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की कमान पत्रकार अवनीश प्रेमी को सौंपी

हरिद्वार में गूंजा नामदेव समाज का एकमत निर्णय, श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की कमान पत्रकार अवनीश प्रेमी को सौंपी

By on February 27, 2026 0 113 Views

हरिद्वार। Shri Namdev Dharamshala Trust की आम सभा की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए ट्रस्टियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी ने की। सभा में नामदेव समाज के उत्थान और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह में सहयोग तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ट्रस्ट सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि धर्मशाला में लिफ्ट और नए कमरों का निर्माण कराया गया है, जिससे समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गुजरात से आए जगदीश परिहार ने समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए श्री नामदेव जी की कथा के माध्यम से अभियान चलाने पर जोर दिया।

संरक्षक पूरन चंद और सचिव दिनेश राणा ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। आम सभा में देश के विभिन्न शहरों से आए अनेक पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित रहे तथा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।