October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • आखिर क्या है समुद्र किनारे 30 से ज़्यादा बेबी डॉल मिलने का रहस्य ? वैज्ञानिक भी देखकर हैं हैरान, पढ़िये ये खबर…

आखिर क्या है समुद्र किनारे 30 से ज़्यादा बेबी डॉल मिलने का रहस्य ? वैज्ञानिक भी देखकर हैं हैरान, पढ़िये ये खबर…

By on May 1, 2022 0 355 Views

न्यूज़ डेस्क: बच्चों के खिलौने देखकर यूं तो हर कोई अपने बचपन को याद करने लगता है. लेकिन जब ये गुड्डे गुड़िया किसी बच्चे से दूर डरावनी सी हालत में मिलें तो आपको क्या लगेगा? कुछ ऐसा ही उस समय हुआ जब अमेरिका के टेक्सास में कुछ वैज्ञानिक बीच पर सैर करने गए. इन वैज्ञानिकों को खौफनाक डॉल्स  दिखाई दीं. उन्हें देखकर वैज्ञानिक इतना हैरान हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव के बारे में भी शेयर किया है.

डॉल पाकर हैरान हैं वैज्ञानिक 

डेली स्टार में प्रकाशित खबर के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास में कुछ वैज्ञानिक जब बीच पर वॉक करने गए तो वह ये देखकर हैरान हो गए कि वहां कई सारी पुरानी डॉल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव के बारे में भी शेयर किया है. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मरीन साइंस इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर जेस टनल ने डेली स्टार को बताया कि वो गोल्फ कोस्ट बीच हफ्ते में दो बार तो जाते ही हैं और वहां उन्हें पिछले कुछ वक्त से खौफनाक डॉल्स दिखाई दे रही हैं.

दर्जनों की संख्या में मिल रहीं डॉल्स

वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं कि समुद्र से बहकर इतनी सारी गुड़िया एक ही बीच पर कैसे पहुंच रही हैं. अगर ऐसा नहीं है तो कोई उन्हें वहां छोड़ जा रहा है, लेकिन क्यों? उन्होंने बताया कि वो और उनके साथ समुद्र किनारे कोई विज्ञान से जुड़ा काम करने जाते हैं मगर वहां गुड़िया देखकर वो दंग हुए. अब तक उन्हें 30 (Scientists found 30 dolls on beach) से ज्यादा गुड़िया मिल चुकी हैं.

साल 2021 में मिली थी पहली डॉल

इन वैज्ञानिकों की मानें तो सबसे पहली गुड़िया उन्हें जनवरी 2021 में मिली थी, यह एक एडल्ट डॉल थी. लेकिन इस डॉल का सिर्फ सिर ही मिला था. इसे लेकर वैज्ञानिकों ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था. अजीब बात ये रही कि उस गुड़िया का सिर खरीदने के लिए एक आदमी ने 2600 रुपये दिए थे.

पैसे जुटाने का करेंगे काम

इन 2600 रुपये को वैज्ञानिकों ने समुद्र में रेस्क्यू प्रोग्राम को दान दे दिया था. अब आने वाले समय में वे बाकी मिली हुई डॉल्स को भी बेजकर पैसे जुटाएंगे और उसे किसी नेक काम के लिए दान दे देंगे. उन्होंने कहा कि लोगों में इस तरह की गुड़िया का काफी क्रेज होता है जो अंजान जगहों पर मिलती हैं. उनके इंस्टिट्यूट की रिसर्च के अनुसार मिसिसिपी और फ्लोरिडा की तुलना में टेक्सास में ज्यादा कूड़ा समुद्र से बहकर आ जाता है.