October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी चयन आयोग(SSC) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया

उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्मचारी चयन आयोग(SSC) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया

By on October 30, 2024 0 580 Views

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है। वह चार वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद पर रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वह दीपावली बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।

डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव मूलरूप से यूपी के जौनपुर से रहने वाले हैं तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।