October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • बैजल के बदले कौन बनेगा दिल्ली का LG, नए उपराज्यपाल के लिए 4 पर चर्चा

बैजल के बदले कौन बनेगा दिल्ली का LG, नए उपराज्यपाल के लिए 4 पर चर्चा

By on May 19, 2022 0 218 Views

दिल्ली :  उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 मई तक विदेश दौरे पर हैं। संभवत: वहां से लौटने के बाद इस्तीफा मंजूर करेंगे। उधर, नए एलजी को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक पृष्ठभूमि से भी नया एलजी संभव

बैजल के स्थान पर किसकी नियुक्ति होगी इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि केंद्र नौकरशाह को उपराज्यपाल बनाने की लंबे समय से जारी परंपरा के बजाए किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को नए उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, सत्तारूढ़ ‘आप’ की सरकार के साथ केंद्र के नरम-गरम रिश्तों को ध्यान में रखते हुए ही किसी नए नाम पर फैसला किया जाएगा। नए LG  की नियुक्ति न  होने तक बैजल उपराज्यपाल के पद पर बने रहेंगे।

चार नाम पर चर्चा तेज

नए उपराज्यपाल को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। सूत्रों के अनुसार,लक्षद्वीप के मौजूदा प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, पूर्व नौकरशाह राजीव महर्षि और सुनील अरोड़ा के अलावा दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के नाम भी चर्चा में हैं। चूंकि, अभी तक बैजल का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है, इसलिए सरकार की ओर से नए नाम को लेकर संकेत नहीं मिले हैं।