November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • 21 जून को गैरसैंण में आयोजित होगा योग दिवस, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की तैयारी की समीक्षा बैठक

21 जून को गैरसैंण में आयोजित होगा योग दिवस, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की तैयारी की समीक्षा बैठक

By on June 14, 2025 0 235 Views

देहरादून: मुख्य सचिव ने योगा डे के मुख्य आयोजन स्थल भराड़ीसैंण और हरिद्वार में योगा डे की संपूर्ण तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के नोडल विभाग आयुष विभाग, चमोली और हरिद्वार जिला प्रशासन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय से सभी तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।

आगामी 21 जून को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में योग प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनपद हरिद्वार में अतिथियों/ डेलिगेट्स की बैठक और गंगा आरती होना प्रस्तावित है।